1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. anil kapoor suffering from shoulder calcification

अनिल कपूर को हुई यह दर्दनाक बीमारी, इलाज के लिए जाएंगे जर्मनी

Anil Kapoor
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर जल्द ही फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में नजर आने वाले हैं। 62 साल की उम्र में भी जवान दिखने वाले अनिल कपूर एक दर्दनाक बीमारी से जूझ रहे हैं। जिसका खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया है।
 
अनिल कपूर ने बताया कि उन्हें कंधे में ऐसी बीमारी हो गई है जिसकी वजह से उनका कंधा पत्थर की तरह होता जा रहा है। जिसके इलाज के लिए वे अप्रैल में जर्मनी जाने वाले हैं। इस बीमारी को कैल्सिफिकेशन ऑफ शोल्डर कहते हैं। 
 
अनिल कपूर ने बताया कि पिछले दो साल से उनके दाहिने कंधे में कैल्शियम जमा हो रहा है। जिसके कारण उनके कंधे का पत्थर जैसा बनने की संभावना बढ़ गई है। लेकिन अनिल इस बीमारी के इलाज के लिए अप्रैल 2019 में जर्मनी जाने वाले हैं। 
 
अनिल ने कहा कि फिल्मों में अपने स्टंट सीन खुद करने के कारण उनका कंधा खराब हो गया। ये स्टंट मुझे प्रभावित करते हैं, लेकिन आगे बढ़ते रहने के लिए यह जरूरी है।
अगला लेख
दूल्हा बनने जा रहे हैं वरुण धवन, गर्लफ्रेंड नताशा दलाल ने शुरू की शादी की शॉपिग!