• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. anil kapoor want to remake ram lakhan with harshvardhan kapoor
Written By

बेटे हर्षवर्धन के साथ अनिल कपूर बनाना चाहते हैं इस हिट फिल्म का रीमेक

बेटे हर्षवर्धन के साथ अनिल कपूर बनाना चाहते हैं इस हिट फिल्म का रीमेक - anil kapoor want to remake ram lakhan with harshvardhan kapoor
बॉलीवुड डायरेक्ट सुभाष घई की सुपरहिट फिल्म राम लखन में काम करने के बाद अनिल कपूर को आज भी उनके रील नाम लखन के नाम से जाना जाता हैं। अनिल कपूर, जैकी श्राफ की जोड़ी वाली इस फिल्म को रीमेक करने की कोशिश कुछ सालों पहले हुई थी, जब करण जौहर-रोहित शेट्टी ने इसका रीमेक करने की घोषणा की थी, लेकिन किसी वजह से ये प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ सका था। 
 
अब एक बार फिर खबर है कि अनिल कपूर राम लखन का रीमेक करना चाहते हैं और ये रीमेक लखन के नजरिए से होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के रीमेक से अनिल अपने बेटे हर्षवर्धन कपूर को एक और बड़ा मौका देना चाहते हैं। हर्षवर्धन कपूर की अब तक दो फिल्में आईं हैं और दोनों ही फ्लॉप रही है इसी को देखते हुए अनिल कपूर उन्हें एक बड़ा ब्रेक देना चाहते हैं। 
 
अनिल कपूर अब भी मानते हैं कि उनके बेटे में दम है और खराब फिल्मों की वजह से हर्षवर्धन का नुकसान हुआ। सूत्रों के मुताबिक, अनिल कपूर ने सुभाष घई से इस बाबत चर्चा की है और अगले महीने तक ये प्रोजेक्ट फाइनल हो सकता है। वहीं, अनिल कपूर का भी हर्षवर्धन संग इस फिल्म में काम करना तय माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें
'एस ऑफ स्पेस' कंटेस्टेंट दानिश जेहन की सड़क दुर्घटना में मौत, विकास गुप्ता ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट