• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. anil kapoor recreate the song ek ladkiko dekha to aisa laga after 24 years
Written By

अनिल कपूर 24 साल बाद अपने ही गाने को रीक्रिएट करने के लिए हैं उत्साहित

Anil Kapoor
बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया अनिल कपूर अपने गाने एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा को रीक्रिएट करने के लिए काफी उत्साहित हैं। अनिल कपूर और मनीषा कोईराला अभिनीत फिल्म ‘1942: ए लव स्टोरी’ के गीत ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' को जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में 24 सालों बाद फिर से रीक्रिएट किया गया है। 
 
अनिल कपूर जो फिल्म में सोनम कपूर के पिता का किरदार निभा रहे हैं, वह एक बार फिर से 24 साल बाद मौजूदा फिल्म में उसी गाने को फिर से रीक्रिएट करने के लिए खासे उत्साहित हैं।
 
यह गाना अनिल कपूर के बेहद करीब है और उनके पसंदीदा गीतों में से एक है। फिल्म के निर्माता अनिल कपूर के साथ 8 जनवरी को यह गाना लॉन्च करेंगे। अनिल कपूर ने फिल्म 'फन्ने खां' में गीत 'बदन पे सितारे' को रीक्रिएट किया था, जिसे मूल रूप से डांसिंग सेंसेशन शम्मी कपूर पर फ़िल्माया गया है। 
 
'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी द्वारा निर्मित है। शैली चोपड़ा द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म 01 फरवरी को रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें
शाहरुख खान संग इस फिल्म में नजर आएंगी फातिमा सना शेख!