1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. arjun kapoor spotted malaika arora residence

मलाइका से मिलने देर रात उनके घर पहुंचे अर्जुन कपूर

Malaika Arora
बॉलीवुड अभिेनेता अर्जुन कपूर पिछले कई दिनों मलाइका अरोरा संग अफेयर को लेकर सुर्खियों में है। दोनों अक्सर साथ में क्वालिटी टाइम बिताते देखा जाता हैं। मलाइका-अर्जुन ने न तो खुलकर अपने रिश्ते पर बात की है और न ही इन खबरों को गलत बताया हैं। 
 
हाल ही में अर्जुन कपूर देर रात मलाइका से मिलने उनके घर पहुंचे। सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर के मलाइका के घर से बाहर निकलते हुए तस्वीर वायरल हो गई। तस्वीर में अर्जुन ब्लैक टीशर्ट, ब्लू जीन्स और टोपी पहने नजर आ रहे हैं। अर्जुन के देर रात मलाइका के घर पहुचने से साफ जाहिर हो रहा है कि अब दोनों अपने प्यार को दुनिया से नहीं छिपाना चाहते है। 
 
पिछले दिनों यह भी खबर आई कि दोनों ने साथ में लोखंडवाला के नजदीक एक सोसायटी में एक फ्लैट खरीद लिया है। इसके बाद कयास लगाए जा रहे है कि दोनों शादी के बाद यहां एक साथ रहेंगे। हाल में करण जौहर के चैट शो में अर्जुन कपूर ने यह भी कहा था कि वह अब सिंगल नहीं हैं। 
 
अर्जुन-मलाइका का रिलेशन कपूर खानदान में कुछ लोगों को पसंद नहीं है। अर्जुन के पापा बोनी कपूर को दोनों का रिलेशन मंजूर नहीं है। वहीं अर्जुन के चाचा अनिल कपूर ने कहा था कि मैं जानता हूं कि अर्जुन की खुशी में ही मेरी खुशी है। जिसमें वो खुश है, उसमें में भी खुश हूं।
अगला लेख
बस नदी में कैसे गिरी? हंसी नहीं रूकेगी ड्राइवर का जवाब सुनकर ...