1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. anil kapoor rejected dhurandhar 2 cameo role this reason

अनिल कपूर को ऑफर हुई थी 'धुरंधर 2', इस वजह से आदित्य धर को कर दिया इंकार

Dhurandhar 2
आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। अब फैंस इस फिल्म के सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेज' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में एक बार फिर रणवीर सिंह हमजा के किरदार में नजर आने वाले हैं। 'धुरंधर 2' को साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्म माना जा रहा है। 
 
'धुरंधर: द रिवेंज' की रिलीज से पहले एक खबर सामने आई है कि अनिल कपूर को भी इस फिल्म में एक खास रो ऑफर हुआ था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। इसका खुलासा खुद अनिल कपूर ने किया है। 
 
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में अनिल कपूर से पूछा गया कि डायरेक्टर आदित्य धर अगर आपके पास आए और कहे कि 'धुरंधर 3' बना रहे हैं और आप इस फिल्म का हिस्सा होंगे? इस पर अनिल कपूर ने खुलासा किया कि आदित्य धर मेरे पास धुरंधर 2 के लिए आए थे। वो उस फिल्म में मुझे छोटा कैमियो रोल देना चाहते थे। 
 
अनिल कपूर ने कहा, उन दिनों मैंने दूसरे फिल्ममेकर्स को कमिटमेंट देकर रखा था। मैंने आदित्य से कहा भी कि मुझे ये कैरेक्टर अच्छा लग रहा है। लेकिन इस समय मैं कई दूसरी फिल्में कर रहा हूं। मैंने अपनी प्रोफेशनल प्रतिबद्धताओं के कारण इसे मना कर दिया। मेरे लिए टैलेंट से ज्यादा जुबान और कमिटमेंट की अहमियत है।
 
बता दें कि साल 2025 की मेगा-हिट फिल्म 'धुरंधर' की सफलता के बाद, आदित्य धर इसका सीक्वल लेकर आ रहे हैं। यह एक हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर है जो वास्तविक भू-राजनीतिक घटनाओं और आतंकवाद के खिलाफ भारत के गुप्त ऑपरेशनों पर आधारित है। 'धुरंधर 2: द रिवेंज' 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
राजकुमार राव-कीर्ति सुरेश की फिल्म 'रफ्तार' की रिलीज डेट का ऐलान, स्टार्टअप की दुनिया पर आधारित होगी कहानी