सम्बंधित जानकारी
- Oscars 2026: जानिए भारत में कब और कहां देख सकते हैं अवॉर्ड शो
- लीजा रे ने दुबई से शेयर की दर्दभरी कविता, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच जताई चिंता
- आमिर खान यूं ही नहीं कहलाते मिस्टर परफेक्शनिस्ट, शराबी का रोल निभाने के लिए असल में पी थी शराब
- तनुश्री दत्ता ने खोला इंडस्ट्री का काला सच, बताया नए कलाकारों को कैसे फंसाया जाता है
- दंगल के सेट पर फातिमा सना शेख को आते थे मिर्गी के दौरे, आमिर खान और सान्या मल्होत्रा ने इस तरह दिया साथ
अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी ने मचाया तहलका, 'भूत बंगला' के टीजर ने यूट्यूब पर पार किए 55 मिलियन व्यूज
'भूत बंगला' के बहुप्रतीक्षित टीजर ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है और यह हाल के समय के सबसे पसंदीदा टीज़र्स में से एक बन गया है। बॉलीवुड की आइकोनिक डायरेक्टर-एक्टर जोड़ी प्रियदर्शन और अक्षय कुमार के 14 साल बाद हुए इस भव्य रीयूनियन ने दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया है और फिल्म की डरावनी व मजेदार दुनिया के लिए एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।
शानदार पंचलाइन्स, अनोखे पलों और प्रियदर्शन-अक्षय कुमार के सिग्नेचर कॉमिक शोर-शराबे से भरपूर यह टीज़र एक जबरदस्त हॉरर-कॉमेडी एंटरटेनर के लिए माहौल तैयार कर देता है। हालांकि यह हॉरर एलिमेंट्स को काफी हद तक छुपाकर रखता है, लेकिन यह उस डरावनी दुनिया को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा करने में बखूबी कामयाब रहा है।
इस टीजर को जो रिस्पॉन्स मिला है, वो वाकई कमाल का है। सभी प्लेटफॉर्म्स को मिलाकर इसे 55 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और यह पिछले 24 घंटों से यूट्यूब इंडिया पर नंबर 2 पर ट्रेंड कर रहा है। इससे साफ पता चलता है कि फिल्म को लेकर कितनी तगड़ी दीवानगी है। सेलेब्रिटीज हों या आम लोग, हर कोई सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ कर रहा है। फैंस अक्षय और प्रियदर्शन की वापसी का जश्न मना रहे हैं और इसे कॉमेडी के सुनहरे दौर की याद दिलाने वाला बता रहे हैं।
इस खुशी को दोगुना कर दिया है परेश रावल, राजपाल यादव और असरानी जैसे लीजेंड्स की वापसी ने। पुरानी फिल्मों में इन सबकी जुगलबंदी को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह रीयूनियन बहुत खास है। सालों से अक्षय और प्रियदर्शन ने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक कॉमेडी फिल्में दी हैं और 'भूत बंगला' से भी उसी जादू को फिर से बिखेरने की उम्मीद है, बस इस बार इसमें आज के ज़माने का एक नया तड़का भी होगा।
बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के डिवीजन, बालाजी मोशन पिक्चर्स ने केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ मिलकर 'भूत बंगला' को पेश किया है। फिल्म में अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव जैसे कलाकार नजर आएंगे। प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए तैयार है।
