1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ananya panday wishes chunky panday on his 60th birthday

अनन्या पांडे ने पिता चंकी पांडे को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, शेयर की अनसीन फोटो | ananya panday wishes chunky panday on his 60th birthday

chunky panday birthday
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता चंकी पांडे 26 सितंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर चंकी पांडे को हर तरफ से बधाई मिल रही हैं। वहीं अनन्या पांडे ने भी अपने पिता को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। 

 
अनन्या ने अपने पिता चंकी पांडे को जन्मदिन की बधाई देते हुए कुछ अनसीन फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। तस्वीरों में चंकी के फिल्म इंडस्ट्री में शुरुआत से लेकर परिवार के साथ बिताए उनके खास पलों की झलकियां दिखाई दे रही हैं। 
 
इन तस्वीरों के साथ अनन्या ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'ओजी को 60वां जन्मदिन मुबारक... आप दुनिया के सबसे अच्छे व्यक्ति हो, जिन्हें मैं जानती हूं। आई लव यू डैडी कूल।'
 
वहीं चंकी की पत्नी भावना पांडे ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक्टर को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अपनी व चंकी की कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे। मुझे आपसे प्यार है।'
 
चंकी पांडे ने 1987 में मल्टी-स्टारर फिल्म 'आग ही आग' से हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय की शुरुआत की थी। उन्हें फिल्म 'तेज़ाब' में निभाए गए उनके रोल 'बब्बन' के लिए काफी सराहना मिली थी। चंकी पांडे एक ऐसे एक्टर है जिन्होंने एक्शन से लेके कॉमेडी तक हर तरह के किरदारों में जान फूंकने का काम किया है।
 
अगला लेख
'डीआईडी सुपर मॉम्स 3' की विनर बनीं वर्षा बुमरा, कभी करती थीं दिहाड़ी मजदूरी