1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. did super moms season 3 winner varsha bumra

'डीआईडी सुपर मॉम्स 3' की विनर बनीं वर्षा बुमरा, कभी करती थीं दिहाड़ी मजदूरी

DID Super Moms 3
जी टीवी के डांस रियलिटी शो 'डीआईडी ​​सुपर मॉम्स 3' को अपना विनर मिल गया है। हरियाणा की वर्षा बुमरा इस सीजन की विनर बनी हैं। उन्हें एक चमचमाती ट्रॉफी के साथ 7.5 लाख रुपए की प्राइम मनी इनाम में मिली है। वर्षा बुमरा एक दिहाड़ी मजदूर हैं। उनका एक बेटा है। 

 
पिंकविला को दिए इंटरव्यू के दौरान वर्षा ने कहा कि मेरा जीवन पूरी तरह से बदल गया है और मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं अपने जीवन में कभी इस मुकाम पर पहुंच पाऊंगी। मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती कि मैं और मेरा परिवार कितने खुश हैं। 
 
उन्होंने कहा, हमने जीरो से शुरुआत की और यहां पहुंचने के बाद मैंने वर्तिका झा के साथ डांस किया, जो वास्तव में एक सपने के सच होने जैसा था। जज रेमो डिसूजा, उर्मिला मातोंडकर और भाग्यश्री के सामने परफॉर्मेंस करना बहुत बड़ी बात थी। मुझे अपनी डांस गुरु वर्तिका झा के साथ डांस करने और उन्हें वास्तविक रूप से देखने का सौभाग्य मिला। 
 
वर्षा ने बताया कि वह प्राइज मनी का इस्तेमाल अपने बेटे की शिक्षा के लिए और उसकी जरूरतों व इच्छाओं को पूरा करने के लिए करेंगी। उन्होंने कहा, मैं अपने बेटे का अच्छा और मजबूत करियर बनाना चाहती हूं। उसकी खुशी में मेरी खुशी है। साथ ही, मैं एक नया घर खरीदना चाहती हूं, क्योंकि अभी हम एक छोटे से किराए के कमरे में रह रहे हैं।
अगला लेख
नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना का हॉट डेनिम लुक, देखिए तस्वीरें