1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. akshay kumar film ram setu teaser release

फिल्म 'राम सेतु' का टीजर रिलीज, ऐतिहासिक ब्रिज को बचाने निकले अक्षय कुमार

akshay kumar
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'राम सेतु' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस‍ फिल्म में अक्षय के साथ नुसरत भरुचा और जैकलीन फर्नांडिस नजर आने वाली हैं। फिल्म में अक्षय आर्कियोलॉजिस्ट के रोल में दिखाई देने वाले हैं। वहीं अब 'राम सेतु' का टीजर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। 

 
फिल्म का टीजर काफी जबरदस्त है। टीजर में वह राम सतु को बचाने निकले हैं, उनके पास इस ऐतिहासिक ब्रिज को बचाने के लिए सिर्फ 3 दिन का वक्त है। क्या अक्षय राम सेतु को बचा पाएंगे यह जानने के लिए फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। 
 
टीजर को शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा, 'राम सेतु की पहली झलक... सिर्फ आपके लिए। बहुत प्यार से बनाया है, उम्मीद है आपको पसंद आएगा। बताना जरूर।'
 
फिल्म राम सेतु का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं। यह फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। इस फिल्म की कहानी में रामायण के इतिहास से प्रेरित है।
 
अगला लेख
राजू श्रीवास्तव के परिवार ने रखी कॉमेडियन की प्रेयर मीट, सेलेब्स ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि