1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. amitabh bachchan wait for singer daler mehandi for 3 months

अमिताभ बच्चन को दलेर मेहंदी संग काम करने के लिए करना पड़ा था 3 महीने इंतजार

daler Mehndi
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को भांगड़ा किंग दलेर मेहंदी के साथ काम करने के लिए तीन महीने का इंतजार करना पड़ा था। यह बात खुद दलेर मेहंदी ने एक कार्यक्रम के दौरान बताई।
 
दलेर मेहंदी से जब पूछा गया कि उन्हें पहला फिल्मी ब्रेक कब मिला तब दलेर मेहंदी ने बताया कि जब मेरा गाना 'बोलो तारारारा' हिट हो गया और इसके बाद 'मैं कर दी रब रब' भी हिट हो गया तो मुझे अमिताभ बच्चन का फोन आया। उन्होंने कहा, मैं अमिताभ बच्चन बोल रहा हूं। मैं आपके साथ काम करना चाहता हूं, क्या आप करेंगे? 
 
अमिताभ की आवाज सुन दलेर को आए चक्कर
दलेर ने कहा कि जब मैंने ये आवाज सुनी तो चक्कर आ गए। मुझे लगा कि जमीन जैसे हिल रही हो। मैं उनका फैन था, हूं और रहूंगा। हम उनका एक्शन करते हुए बड़े हुए हैं। मैंने अमिताभ बच्चन से कहा कि कभी किसी को इस तरह फोन मत करिए। मुझे चक्कर आए हैं, कोई और होता तो हार्ट अटैक आ जाता। 
 
दलेर मेहंदी ने कहा, अमिताभ बच्चन जी ने कहा कि आप मेरे साथ काम करने कल मुंबई आ जाइये। मैं उस समय काफी बिजी था। मैंने एक साल में 370 शो किए थे। मैंने अमिताभ बच्चन जी से कहा कि मैं आ तो जाऊंगा लेकिन तीन महीने बाद। मेरी तीन महीने की डेट बुक हैं। 
 
अमिताभ बच्चन ने कहा कि आप हमें अपनी कॉपी भिजवा दीजिए हम उसमें से डेट निकाल लेंगे। जब बात नहीं बनी तो अमिताभ बच्चन ने तीन महीने इंतजार किया, उसके बाद वे दलेर मेहंदी संग काम कर पाये।