1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. amitabh bachchan comment wow on kriti sanon hot photos

कृति सेनन ने शेयर की हॉट तस्वीरें, अमिताभ बच्चन बोले- Wow

Kriti Sanon
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। कृति सेनन ने एक बार फिर कुछ हॉट तस्वीरें शेयर की हैं, जिनको उनके फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी खूब पसंद कर रहे हैं।

 
इन तस्वीरों में कृति सेनन मल्टी कलर की डीप नेक स्ट्रैप मेक्सी में बोल्ड अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कृति ने कैप्शन में लिखा, 'सालसा एनीवन?'
 
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को भी कृति की ये तस्वीरें अच्छी लगी हैं। यहां तक कि उन्होंने कमेंट कर कृति की की तारीफ की है। अमिताभ ने कमेंट करते हुए लिखा, 'वाह।' साथ ही उन्होंने दिल की इमोजी भी बनाई है। 
 
कृति सेनन अपने फैशन सेंस को लेकर अक्सर ही चर्चा में रहती हैं। इन दिनों कृति सेनन अपनी आने वाली फिल्म भेड़िया को लेकर व्यस्त चल रही हैं। जिसमें वो वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। वहीं कृति सेनन गणपत नाम की फिल्म भी कर रही हैं, जिसमें वो टाइगर श्रॉफ के साथ दिखेंगी। 
 
अगला लेख
कार्तिक आर्यन ने शेयर की 'कोरोना सेल्फी', बोले- मेरा लॉकडाउन हो गया, तुम सबका नाइट कर्फ्यू तो हो…