1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ranbir kapoor starrer animal go floors october

इस महीने से फ्लोर पर आएगी रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल'!

Ranbir Kapoor
रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' पिछले दिनो घोषणा की गई थी। इस फिल्म में रणबीर के साथ अनिल कपूर, परिणीति चोपड़ा और बॉबी देओल नजर आने वाले हैं। अब इस फिल्म को लेकर एक नई खबर सामने आ रही है।

 
कहा जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग इस साल अक्टूबर महीने से शुरू हो जाएगी। खबरों के अनुसार भूषण कुमार ने बताया, रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की लव रंजन के साथ फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। फिल्म की बाकी शूटिंग भी जल्द हो जाएगी। फिर हम रणबीर कपूर और संदीप रेड्डी वंगा के साथ 'एनिमल' की शूटिंग शुरू करेंगे।
 
 
बता दें कि भूषण कुमार संदीप रेड्डी वंगा के साथ साथ लव रंजन की फिल्म को भी प्रोड्यूस कर रहे है। इन दोनों ही डायरेक्टर्स की फिल्मो में रणबीर कपूर लीड रोल में नज़र आएंगे। हालांकि अब तक रणबीर कपूर और श्रद्धा की लव रंजन के साथ आने वाली फिल्म का टाइटल अनाउंस नहीं किया गया।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो एनीमल के अलावा रणबीर कपूर अगले साल एक और फिल्म में नजर आएंगे। रणबीर और श्रद्धा कपूर, डायरेक्टर लव रंजन की अगली फिल्म के लिए पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया मगर रिलीज डेट एनाउंस कर दी गई। साथ ही रणबीर पहली बार आलिया भट्ट के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में नज़र आने वाले है। 
 
अगला लेख
कार्तिक आर्यन ने 10 दिन की शूटिंग के लिए वसूले इतने करोड़ रुपए!