1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. खुल जा सिम सिम
  4. Why shilpa shetty break up with akshay kumar

शिल्पा शेट्टी ने क्यों किया था अक्षय कुमार से ब्रेकअप?

अक्षय कुमार
मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी और इंसाफ जैसी फिल्में साथ करते हुए शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार की दोस्ती नजदीकियां में बदल गईं और दोनों एक-दूसरे को बहुत पसंद करने लगे। 
 
जल्दी ही दोनों का रोमांस सुर्खियों में था। वैसे भी अक्षय दिल को हथेली पर लेकर घूमते थे। शिल्पा से नजदीक आने के पहले पूजा बत्रा, रवीना टंडन सहित कुछ लड़कियों से उनके नाम जुड़े थे। 
 
अक्षय और शिल्पा की जोड़ी ऑन स्क्रीन तथा ऑफ स्क्रीन अच्‍छी लगती थी। दोनों एक दूसरे के साथ कम्फर्टेबल भी लगते थे। 
 
ऐसा लगने लगा था कि भले ही दूसरी लड़कियों के साथ अक्षय ने टाइम पास किया हो, लेकिन शिल्पा को लेकर वे सीरियस हैं। 
शिल्पा भी अक्षय के साथ रोमांस में इतना इनवॉल्व हो गईं कि करियर पर ध्यान देना बंद कर दिया। इसी बीच अचानक खबर सामने आई कि शिल्पा और अक्षय में ब्रेकअप हो गया। 
 
सभी चकित रह गए कि आखिर अचानक ऐसा क्या हो गया कि शिल्पा ने अक्षय से अपनी राह अलग कर ली है। 
 
बताया जाता है कि जब शिल्पा के साथ अक्षय की नजदीकियां लगातार बढ़ रही थी तब उन्होंने ‍राजेश खन्ना और डिम्पल कपाड़िया की बेटी ट्विंकल खन्ना के साथ भी रोमांस करना शुरू कर दिया था। 
 
शिल्पा को जब यह बात पता चली तो उन्होंने अक्षय से ब्रेकअप कर लिया। आखिरकार ट्विंकल से अक्षय की शादी हुई। 
अगला लेख
अजय देवगन के बारे में अमिताभ की भविष्यवाणी जो सच साबित हुई