1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. amitabh bachchan ayushmann khurrana starrer gulabo sitabo accused stealing script

रिलीज के पहले मुश्किलों में फंसी 'गुलाबो सिताबो', स्क्रिप्ट चोरी का लगा आरोप

Amitabh Bachchan
बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म 'गुलाबो सिताबो' जल्द ही रिलीज होने वाली है। यह फिल्म ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर 12 जून को स्ट्रीम होने वाली है। लेकिन रिलीज से पहले यह फिल्म मुश्किलों में फंसती नजर आ रही है। हाल ही में इसकी राइटर जूही चतुर्वेदी पर स्क्रिप्ट चोरी करने का आरोप लगा कर शिकायत दर्ज कराई गई है।

 
रिपोर्ट्स के अनुसार शिकायतकर्ता अकीरा अग्रवाल ने फिल्म की जूही चतुर्वेदी पर कहानी चोरी का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं, उनके वकील रिजवान सिद्दिकी ने इसके साथ ही पूरी फिल्म देखने की भी मांग की है। इस सिलसिले में एक कानूनी नोटिस भी जारी कर दिया गया है।
 
अकीरा अग्रवाल का दावा है कि फिल्म की कहानी काफी हद तक उनके पिता और दिवंगत लेखक राजीव अग्रवाल की कहानी ’16 मोहनदास लेन’ से मिलती है। अकीरा अग्रवाल के दावे के मुताबिक इस कहानी को जब उनके पिता राजीव अग्रवाल ने लिखा था तो इसे उन्होंने 'सिनेस्तान इंडियाज स्टोरीटेलर स्क्रिप्ट कॉन्टेस्ट' में हिस्सा लेने के लिए भी भेजा था।
 
इस कॉन्टेस्ट की ज्यूरी सदस्यों में जूही चतुर्वेदी भी शामिल थी। ये कॉन्टेस्ट 2018 में हुआ था। जिसमें उनके पिता ने इस स्क्रिप्ट को भेजा थी। इसके बाद उन्हें शॉर्टलिस्ट तक किया गया था। अकीरा अग्रवाल ने इस मुद्दे पर स्क्रीनराइटर एसोसिएशन (एसडब्ल्यूए) से भी संपर्क किया है। एसोसिएशन ने शिकायत के बाद जूही चतुर्वेदी को भी अपनी स्क्रिप्ट सबमिट कराने के लिए कहा था। 
 
हालांकि अभी तक स्क्रीन-राइटर ने ऐसा नहीं किया है। उन्होंने ये भी दावा किया है उन्हें कोई ऐसी स्क्रिप्ट नहीं मिली है। अकीरा का दावा है कि जब उन्होंने फिल्म का ट्रेलर देखा तब उन्हें अहसास हुआ कि फिल्म की स्क्रिप्ट उनके पिता की लिखी स्क्रिप्ट जैसी है। वकील रिजवान सिद्दीकी ने बताया है कि उन्होंने फिल्म की राइटर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के खिलाफ जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की है। 
 
अगला लेख
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फैमिली के साथ बिता रहे समय, रिद्धिमा ने शेयर की तस्वीरें