सोशल मीडिया पर उठी गिरफ्तारी की मांग तो स्वरा भास्कर ने कही यह बात
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपनी फिल्मों के अलावा किसी भी मुद्दे पर बेबाकी से राय रखने के लिए जानी जाती हैं। कई बार उन्हें अपने बयानों की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का सामना भी करना पड़ता है। इन दिनों स्वरा भास्कर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह सीएए प्रोस्टेट के दौरान भाषण देती नजर आ रही है।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के जरिए स्वरा पर दिल्ली में दंगे फैलाने का आरोप लगाया गया। इसके अलावा उनकी गिरफ्तारी की मांग के साथ ही साथ सजा देने की अपील की गई। वहीं ट्विटर पर #ArrestSwaraBhaskar भी ट्रेंड करने लगा। अब इस पर स्वरा का रिएक्शन सामने आया है।
Thanks Nabiya! It seems logic and facts do not matter to people whose brains and cognition has been blinded by hate! #ArrestSwaraBhaskar #ForWhatThough https://t.co/wE3mff7ucp
— Swara Bhasker (@ReallySwara) June 6, 2020
स्वरा भास्कर ने नाबिया खान नाम की एक सोशल मीडिया यूजर्स के ट्वीट को शेयर किया। इसमें बताया गया है कि जिस वीडियो पर हंगामा हो रहा है, वह दरअसल 26 दिसंबर को जामिया मिलिया इस्लामिया मूवमेंट के दौरान का है। जबकि दिल्ली में दंगे की शुरूआत 23 फरवरी को शुरू हुई थी।
इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए स्वरा ने लिखा, 'शुक्रिया नाबिया। ऐसा लगता है कि तर्क और तथ्य उन लोगों के लिए कोई मायने नहीं रखते हैं, जिनके दिमाग में घृणा घर कर गई है।'
And that my friends.. is why most celebrities in India only raise their voices for elephants! #safoorazargar #ArrestSwaraBhaskar #bizarrebuttrue pic.twitter.com/Nn3k3x8Nlv
— Swara Bhasker (@ReallySwara) June 6, 2020
इसके अलावा स्वरा ने एक और ट्वीट में लिखा, 'मेरे दोस्त... इसी कारण भारत में अधिकतर सेलिब्रिटीज सिर्फ हाथियों के लिए आवाज उठाते हैं।'
बता दें कि स्वरा भास्कर एआरसी और सीएए को लेकर कई बयान दे चुकी हैं। जिस समय CAA और NRC को लेकर देश में हंगामा हो रहा था तो उस समय स्वरा भास्कर ने प्रदर्शनकारियों के बीच हिस्सा लिया था और जमकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए थे।

