1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. alia bhatt and ranbir kapoor pre wedding functions

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के फंक्शन होने जा रहे शुरू, रोशनी से जगमगाया एक्टर का घर!

Ranbir Kapoor
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों के घर रोशनी से जगमगा उठे हैं। रणबीर और आलिया की शादी के फंक्शन आज यानि 13 अप्रैल से शुरू होंगे। बताया जा रहा है कि 13 अप्रैल को कपल की मेहंदी सेरेमनी होगी।

 
खबरों के अनुसार रणबीर कपूर आलिया भट्ट के साथ वास्तु में 14 अप्रैल को सात फेरे लेंगे। इस बिल्डिंग में आलिया और रणबीर दोनों के ही अपार्टमेंट हैं। वहीं रणबीर और आलिया के घर के बाहर सिक्योरिटी के टाइट इंतजाम भी कर दिए गए हैं।
 
बताया जा रहा है कि इस शादी में सिर्फ 28 मेहमान ही शामिल होंगे। अपने भाई रणबीर की शादी में शामिल होने के लिए रिद्धिमा कपूर भी दिल्ली से मुंबई आ चुकी हैं। 
 
रणबीर और आलिया एक-दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे। दोनों के अफेयर की खबर तब सामने आने लगी जब उन्होंने साथ में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग शुरू की। रणबीर और आलिया की शादी की खबरें भी बीते कई दिनों से सामने आ रही थी, अब आखिरकार दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
अगला लेख
मोनालिसा को ब्लैक ड्रेस में देख फैंस ने कहा सुपर हॉट, नजरें हटाना मुश्किल