1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. जलेबी बाई वेबसीरीज पार्ट 2 की कहानी: इश्क का समुंदर है और यौवन की रवानी, बड़ी रस भरी है इस जलेबी बाई की कहानी

Jalebi Bai Web Series part 2 Ullu Cast Release Date download | जलेबी बाई वेबसीरीज पार्ट 2 की कहानी: इश्क का समुंदर है और यौवन की रवानी, बड़ी रस भरी है इस जलेबी बाई की कहानी

Jalebi Bai
उल्लू एप पर 'जलेबी बाई' सीरिज का पार्ट टू 15 अप्रैल से स्ट्रीमिंग होने जा रहा है। जलेबी बाई पार्ट 2 का ट्रेलर उल्लू एप्प पर रिलीज हो चुका है और धूम मचा रहा है। इसकी टैग लाइन है- इश्क का समुंदर है, और यौवन की रवानी, बड़ी रस भरी है, इस जलेबी बाई की कहानी। जैसा कि हम पहले भाग में देख चुके हैं कि जलेबी बाई ऐसी जवां और सुंदर महिला की कहानी है जो घर-घर जाकर साफ-सफाई का काम करती है। साड़ी कुछ इस तरह पहनती है कि लोग उसे ताकते रह जाते हैं। जलेबी बाई पैसों के लिए कुछ भी कर सकती है। 
जलेबी बाई वेबसीरिज के पार्ट टू में भी जलेबी बाई अपने यौवन का उपयोग कर लोगों को ऐंठती रहती हैं। उसके जाल में युवा से लेकर गृहिणी फंस जाते हैं। 
जलेबी बाई बिलकुल अपने जैसी जलेबी बाई को लेकर आती है और एक घर में नौकरी लगवाती है। जलेबी बाई हर घर के भेद जानती हैं। वह अपना जादू भी चलाती है और बहुत कुछ उगलवा लेती है। जलेबी बाई पार्ट टू में कैसे कहानी आगे बढ़ेगी? देखने को मिलेगा इस सीरिज में जो 15 अप्रैल को उल्लू एप पर स्ट्रीमिंग होगी।