1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Kapil Sharma takes selfie with Pankaj Kapur

कपिल शर्मा ने अपने बचपन के हीरो के साथ ली सेल्फी, कहा मैं आपका बड़ा फैन

Kapil Sharma
कपिल शर्मा का कॉमेडी शो कुछ दिनों के लिए बंद हो रहा है क्योंकि कपिल अपनी टीम के साथ अमेरिका की यात्रा पर हैं। वे वहां पर अलग-अलग शहरों में शो करेंगे और अपनी लोकप्रियता को भुनाएंगे। 
फिलहाल कपिल की मुलाकात ऐसे व्यक्ति से हुई जिसके वे बहुत बड़े फैन हैं। सोशल मीडिया पर कपिल ने इनके साथ अपनी फोटो शेयर की। नाम है पंकज कपूर, जो कितने ऊंचे दर्जे के अभिनेता हैं यह बताने की किसी को जरूरत नहीं है। काम भले ही कम किया, लेकिन जो भी किया पूरे दम से किया। 
पंकज के साथ कपिल सेल्फी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। कैप्शन दिया है- आपके टीवी धारावाहिक और फिल्में देखते हुए बड़ा हुआ हूं। क्या अभिनेता और इंसान हैं। उनसे मिलना और शो में उन्हें होस्ट करना मेरे लिए सम्मान की बात थी। पंकज कपूर को धन्यवाद कि उन्होंने हमारे शो में अपनी उपस्थिति से गरिमा बढ़ाई। आपका बहुत बड़ा प्रशंसक। 
 
कपिल ने जो बात लिखी है उससे साबित होता है कि वे पंकज कपूर के बड़े फैन हैं। अब दर्शकों को उनके शो का इंतजार है।
अगला लेख
आयुष्मान खुराना स्टारर 'अनेक' की नई रिलीज डेट अनाउंस, 'जयेशभाई जोरदार' से टाला टकराव