1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Akshay Kumar starrer Mission Raniganj Box Office Collection day 2

अक्षय कुमार की 'मिशन रानीगंज' ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन किया इतना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन | Akshay Kumar starrer Mission Raniganj Box Office Collection day 2

Mission Raniganj The Great Bharat Rescue
Mission Raniganj Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन रानीगंज' को क्रिटिक्स और दर्शकों का मिलाजुला रिस्पॉन्स मिला है। रियल लाइफ हीरो जसवंत सिंह गिल के जीवन पर आधारित इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परिणीति चोपड़ा अहम किरदार में हैं।
 
'मिशन रानीगंज' ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी। फिल्म ने पहले दिन 2.8 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। दूसरे दिन इस फिल्म को वीकेंड का फायदा मिला है। 
 
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सचनिल्क के अनुसार 'मिशन रानीगंज' ने दूसरे दिन 4.70 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 7.50 करोड़ रुपए हो गया है।
 
अक्षय कुमार की मिशन रानीगंज के साथ भूमि पेडनेकर की फिल्म 'थैंक्यू फॉर कमिंग' और सनी देओल के बेटे राजवीर देओल की फिल्म 'दोनों' भी 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। हालांकि इन फिल्मों की तुलना में अक्षय की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन कर रही है। 
 
बता दें कि 'मिशन रानीगंज' रियल लाइफ हीरो जसवंत सिंह गिल के जीवन पर आधारित है। उन्होंन 1989में कोयला खदान में फंसे 65 मजदूरों की जान बचाई थी। इसके बाद जसवंत गिल कैप्सूल गिल के नाम से फेमस हो गए थे। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
अक्षय कुमार की 'मिशन रानीगंज' का एंथम सॉन्ग 'जीतेंगे' इस दिन होगा रिलीज