• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. lawrence bishnoi gang threatened to kill punjabi singer jasmine sandlas
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: रविवार, 8 अक्टूबर 2023 (13:11 IST)

पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी | lawrence bishnoi gang threatened to kill punjabi singer jasmine sandlas
Death threat to Jasmine Sandlas: पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस को कथित तौर पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जान से मारने की धमकी दी है। जैस्मीन अमेरिका में रहती हैं। सिंगर को एक कार्यक्रम के लिए दिल्ली पहुंचने के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। अधिकारियों ने को यह जानकारी दी।
 
जैस्मीन सैंडलस दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियन में परफॉर्म करने आई थीं। जैसी ही वह दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरीं, उन्हें इंटरनेशनल नंबर्स से जान से मारने की धमकी भरे कॉल आने लगे। 
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फोन करने वाले व्यक्ति ने गायिका को धमकी देते हुए जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का जिक्र किया था। उन्होंने बताया कि अमेरिका की रहने वाली जैस्मीन सैंडलस को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में प्रस्तुति देनी है।
 
अधिकारियों ने बताया कि सैंडलस को जिस फोन से धमकी दी गई वह अंतरराष्ट्रीय नंबर है। गायिका के स्टाफ ने तत्काल उत्तरपश्चिमी दिल्ली की पुलिस से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि सैंडलस को होटल में सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है और मामले में जांच जारी है।
 
बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग इससे पहले पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला की हत्या कर चुका है। इस गैंग ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी दी है। 
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
अक्षय कुमार की 'मिशन रानीगंज' ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन किया इतना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन