1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Akshay Kumar, Saif Ali Khan, Aarav Kumar, Ibrahim, Siya Lulla

इस लड़की के साथ देर रात पार्टी कर रहे थे अक्षय कुमार और सैफ अली खान के बेटे

अक्षय कुमार
अक्षय कुमार और सैफ अली खान ने कुछ फिल्में साथ की हैं और उनकी जोड़ी को दर्शकों ने पसंद भी किया था। अब अक्षय कुमार का बेटा आरव और सैफ अली का बेटा इब्राहिम अच्छे दोस्त हैं और अपने पिताओं की दोस्ती की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। 
 
हाल ही में आरव और इब्राहम देर रात एक लड़की सिया के साथ पार्टी करते नजर आए। सिया का भी बॉलीवुड कलेक्शन है। वे प्रोड्यूसर क्रिशिका लुल्ला और सुनील लुल्ला की बेटी हैं। 

 
सिया के बर्थडे का सेलिब्रेशन किया जा रहा था जिसमें आरव और इब्राहिम शामिल थे। तीनों पार्टी कर देर रात जब बाहर आए तो फोटोग्राफर्स को अपने बीच पाया। फौरन वे अपनी-अपनी कार की ओर भाग खड़े हुए। 
 
आरव हमेशा की तरह अपना चेहरा छिपाते नजर आए। वे फोटोग्राफर्स से बचने की कोशिश करते हैं। जबकि इब्राहिम और सिया ने ऐसा नहीं किया। 
अगला लेख
सायरा बानो : ब्यूटी क्वीन का ग्लैमरस गुड़िया से समाज सेवा का सफर