1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. akshay kumar debut music video filhall trending on youtube

अक्षय कुमार का पहला म्यूजिक वीडियो 'फिलहाल' रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा धूम

Akshay Kumar
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने अब म्यूजिक वीडियो में भी अपना डेब्यू किया है। उनका पहला म्यूजिक वीडियो 'फिलहाल' रिलीज हो गया है, जिसमें वह कृति सेनन की बहन नुपूर संग रोमांस करते नजर आ रहे हैं।


बी प्राक द्वारा गाया हुआ यह गाना एक अधूरी प्रेम कहानी पर आधारित है, जिसमें दो प्रेमी समाज के बनाए नियमों की वजह से एक नहीं हो पाते।
 
अक्षय ने अपने पहले म्यूजिक वीडियो को लेकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया। उन्होंने वीडियो को लिंक शेयर करते हुए लिखा, 'इंडस्ट्री में इतने साल रहने के बाद, मैंने म्यूजिक वीडियो में डेब्यू करने का फैसला लिया।'
 
अक्षय कुमार के पहले वीडियो ने आते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। उनके इस वीडियो को अब तक 1 करोड़ ये ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो 'फिलहाल' म्यूजिक वीडियो के अलावा, अक्षय कुमार की हाल ही में फिल्म 'हाउसफुल 4' रिलीज हुई है, जो बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। वह जल्द ही 'सूर्यवंशी' और 'गुड न्यूज' में नजर आएंगे। इस फिल्म के अलावा उनके पास पृथ्वीराज चौहान की बायोपिक, 'बच्चन पांडे', 'लक्ष्मी बम' और निखिल आडवाणी की एक फिल्म है।
अगला लेख
'मुन्नी बदनाम हुई' पर जैकलीन फर्नांडिस संग सलमान खान ने लगाए ठुमके, वीडियो वायरल