शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Ajay Devgn, Ileana DCruz, Luv Ranjan
Written By

बादशाहो और रेड के बाद इस फिल्म में फिर दिख सकती है अजय देवगन और इलियाना की जोड़ी

बादशाहो और रेड के बाद इस फिल्म में फिर दिख सकती है अजय देवगन और इलियाना की जोड़ी - Ajay Devgn, Ileana DCruz, Luv Ranjan
बादशाहो फिल्म की शूटिंग के दौरान ही अजय देवगन और इलियाना डीक्रूज में अच्छी ट्यूनिंग हो गई थी। अजय के कहने पर ही इलियाना ने रेड भी की जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को पसंद भी किया गया। 

 
अब अजय-इलियाना की जोड़ी फिर एक बार नजर आ सकती है। सोनू के टीटू की स्वीटी की शानदार सफलता के बाद लव रंजन एक फिल्म अजय देवगन के साथ प्लान कर रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर भी हैं। 
 
खबर है कि अजय के कहने पर लव रंजन ने इलियाना को यह फिल्म ऑफर की है। इलियाना ने कहानी सुन ली है और उन्हें पसंद भी आई है। डेट्स एडजस्टमेंट होना बाकी है। 
फिल्म में एक और हीरोइन की जरूरत है जो रणबीर के अपोजिट नजर आएगी। यह आलिया या नुसरत भरूचा हो सकती हैं। 
 
दूसरी ओर लव का कहना है कि उन्होंने अजय और रणबीर को ही फाइनल किया है। हीरोइनों का तय होना अभी बाकी है।