1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Ajay Devgn, Action, Boney Kapoor

अजय देवगन को लेकर धमाकेदार एक्शन फिल्म का प्लान, फैंस को पसंद आएगा यह अवतार

अजय देवगन
सलमान खान से लंबे इंतजार के बाद बोनी कपूर को ना सुनना पड़ा। 'नो एंट्री' और 'वांटेड' का सीक्वल करने से सलमान ने मना कर दिया। बोनी को इससे झटका जरूर लगा है, लेकिन वे अब अपनी अगली फिल्म में जुट गए हैं। 
ये खबर तो पहले ही लग चुकी है कि वे अब अजय देवगन को लेकर फिल्म प्लान कर रहे हैं। दोनों ने वर्षों पहले 'कंपनी' नामक फिल्म में साथ काम किया था। 
 
सूत्रों के अनुसार अजय को लेकर बोनी एक्शन फिल्म बनाएंगे। एक्शन अवतार में अजय को देखना उनके फैंस को हमेशा पसंद रहा है। अजय की इसी इमेज का फायदा बोनी उठाएंगे। 
 
फिल्म में एक्शन का जबरदस्त डोज़ देखने को मिलेगा। विदेश से स्टंट डायरेक्टर बुलाए जाएंगे जो एक्शन सीन को फिल्माएंगे। अजय भी लंबे समय से एक एक्शन मूवी करना चाहते थे और बोनी की फिल्म के जरिये उन्हें यह मौका मिल गया है। 
अगला लेख
हाय गजब, ऐसा चुटकुला तो कहीं नहीं पढ़ा...