1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Ajay Devgn, Sonakshi Sinha, Aapla Manush

अजय देवगन की फिल्म के रिमेक में सोनाक्षी सिन्हा

अजय देवगन
सोनाक्षी सिन्हा का करियर इन दिनों खास नहीं चल रहा है और वे अन्य एक्ट्रेसेस से पिछड़ रही हैं। अब उन्होंने अपना वजन कम कर लिया है और वे बदली हुई नजर आ रही हैं। पहले की तुलना में ज्यादा खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। सोनाक्षी इन दिनों फिल्म साइन करने के मूड में हैं और उन्होंने हाल ही में एक फिल्म साइन की है जो अजय देवगन की फिल्म का रिमेक है। 

अजय देवगन ने मराठी फिल्म 'आपला माणुस' मनाई थी। इसमें अजय ने छोटा सा रोल भी अदा किया था। फिल्म को सतीश राजवाडे ने निर्देशित किया था। यह फिल्म न केवल सफल रही बल्कि फिल्म समीक्षकों का दिल भी जीता। अब इस फिल्म का हिंदी रिमेक आशुतोष गोवारीकर बनाने वाले हैं। उन्होंने हिंदी रिमेक बनाने का अधिकार खरीद लिया है। 

आशुतोष ने फिल्म की स्क्रिप्ट सोनाक्षी को सुनाई। सोनाक्षी को यह पसंद आई। इसके बाद उन्होंने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग सोनाक्षी के लिए की।  आशुतोष इसे अपने बैनर तले बनाएंगे और निर्देशन की जिम्मेदारी एक बार फिर सतीश राजवाडे निभाएंगे। 
अगला लेख
ऐश्वर्या राय बच्चन पर थी बुरी नजर, अकेले में मिलने की थी जिद