शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Singham 3, Rohit Shetty, Ajay Devgn
Written By

सबसे पहले सिंघम 3 बनेगी और वो भी अजय देवगन के साथ

सबसे पहले सिंघम 3 बनेगी और वो भी अजय देवगन के साथ - Singham 3, Rohit Shetty, Ajay Devgn
रोहित शेट्टी की दो सीरिज गोलमाल और सिंघम बेहद लोकप्रिय है। ये दोनों सीरिज वे अपने दोस्त अजय देवगन के साथ बनाना पसंद करते हैं। 2017 में गोलमाल सीरिज की चौथी फिल्म प्रदर्शित हुई थी और अब इंतजार है सिंघम 3 का। सिंघम रिटर्न्स 2014 में रिलीज हुई थी। चार वर्ष होने को आए और अब दर्शकों को तीसरी फिल्म का इंतजार है। 
 
सूत्रों के अनुसार रोहित शेट्टी इन दिनों 'सिम्बा' नामक फिल्म में व्यस्त हैं। इसके बाद वे सिंघम 3 पर काम शुरू करेंगे। रोहित ने कह दिया है कि पहले सिंघम 3 बनेगी इसके बाद दूसरी फिल्में। वे खुद जानते हैं कि सभी बेसब्री से सिंघम 3 का इंतजार है। 
 
बीच में अफवाह उड़ी थी कि सिंघम 3 में सनी देओल लीड रोल निभाएंगे। इस पर रोहित शेट्टी ने स्पष्ट किया कि वे अजय देवगन को ही लेकर फिल्म बनाएंगे और किसी अन्य अभिनेता के साथ उनका सिंघम 3 बनाने का इरादा नहीं है। 
ये भी पढ़ें
मामू ने मुझे कहा शर्ट उतारेगा तो मैं फौरन तैयार हो गया : बॉबी देओल