सम्बंधित जानकारी
- सलमान खान को श्रीकृष्ण का रोल आमिर खान ने ऑफर किया, अमिताभ निभाएंगे यह किरदार
- गर्लफ्रेंड के साथ छुट्टियां बिता रहे राजकुमार राव, देखिए फोटो
- कान फिल्म फेस्टिवल में दिखा सोनम कपूर और माहिरा खान का प्यार
- करीना कपूर और जाह्नवी कपूर का हीरो बनेगा यह युवा कलाकार
- राजनीति के बाद अजय देवगन और रणबीर कपूर फिर साथ करेंगे फिल्म
रितिक रोशन बाहर, कार्तिक आर्यन अंदर
'प्यार का पंचनामा' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' फेम कार्तिक आर्यन अपनी फिल्मों के बाद इतने ज्यादा फेमस हो गए हैं कि ना सिर्फ फिल्म निर्माता उन्हें अपनी फिल्मों में साइन करना चाहते हैं बल्कि कई ब्रांड्स उन्हें अपना एंबेसडर भी बनाना चाहते हैं।
हर फिल्म निर्माता कार्तिक आर्यन को उनकी फिल्म में लेना चाहते हैं। वे लगातार नए डायरेक्टर्स से मिलकर फिल्में तय कर रहे हैं। इसी के चलते उन्होंने रितिक रोशन को रिप्लेस कर दिया है। हालांकि यह कोई फिल्म के बारे में नहीं हैं। दरअसल रितिक रोशन एक फेस प्रोडक्ट ब्रांड के एंबेसडर थे। अब इस ब्रांड ने कार्तिक आर्यन को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
रितिक रोशन जैसे हैंडसम बॉलीवुड में कोई नहीं है। वे बॉलीवुड में ग्रीक गॉड कहलाते हैं। ऐसे में उन्हें रिप्लेस कर अपनी जगह बनाना कोई आसान बात नहीं है। लेकिन कार्तिक ने यह कर दिखाया। ना सिर्फ कार्तिक की एक्टिंग बल्कि उनके क्युट लुक्स और शरारती स्माइल भी लोगों को उनका दीवाना बनाती है।
कार्तिक आर्यन इसके अलावा एक और कमर्शियल में काम कर रहे हैं। जो कि जल्द ही रिलीज़ होने वाला है। खबर है कि कार्तिक इसमें बहुत हैंडसम लग रहे हैं। वाकई कार्तिक के लुक्स किसी को भी उनका दीवाना बना सकते हैं। उनके इंस्टाग्राम पर उनकी लगभग हर फोटो उनके शानदार लुक्स का सबूत है।
