शुक्रवार, 6 मार्च 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Aamir Khan, Mahabharat, Shri Krishna
Written By

सलमान खान को श्रीकृष्ण का रोल आमिर खान ने ऑफर किया, अमिताभ निभाएंगे यह किरदार

सलमान खान
महाभारत से आमिर खान बेहद प्रभावित रहे हैं और लंबे समय से वे इस पर फिल्म बनाने की सोच रहे थे, लेकिन बजट बहुत ज्यादा होने के कारण जोखिम उठाने की हिम्मत उनमें नहीं हुई, लेकिन हाल ही में बाहुबली 2 और दंगल को मिली ऐतिहासिक सफलता ने आमिर को जोखिम लेने के लिए प्रेरित किया है। यदि कई देशों में फिल्म को रिलीज किया जाए तो कामयाबी मिल सकती है। इसलिए वे महाभारत को पांच फिल्म की सीरिज में बनाने की सोच रहे हैं। 
 
आमिर से जुड़े लोग बताते हैं कि यदि आमिर महाभारत बनाते हैं तो इसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। उन्होंने सलमान खान को कृष्ण का रोल ऑफर किया है। आमिर का मानना है कि सलमान इस रोल के लिए परफेक्ट हैं। अमिताभ बच्चन को भी आमिर ने रोल ऑफर किया है। 

ज्यादातर लोगों का मानना है कि अमिताभ फिल्म में भीष्म का किरदार निभाने के लिए परफेक्ट हैं, लेकिन आमिर उन्हें धृतराष्ट्र के रोल में देखना चाहते हैं। 

आमिर खान खुद अर्जुन का किरदार निभाएंगे। वैसे उन्हें कर्ण बहुत पसंद है, लेकिन यह नकारात्मक किरदार है इसलिए अर्जुन का किरदार आमिर निभाना चाहते हैं। 
ये भी पढ़ें
शाहिद-श्रद्धा की फिल्म की बत्ती भी गुल और मीटर भी बंद!