1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ajay devgans film bholaa second teaser release on 24 january

'भोला' से सामने आया अजय देवगन का नया लुक, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का दूसरा टीजर | ajay devgans film bholaa second teaser release on 24 january

movie bholaa
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भोला' को लेकर सुर्खियों में हैं। अजय इस फिल्म में एक्टिंग के साथ-साथ निर्देशन भी कर रहे हैं। 'भोला' अजय देवगन के निर्देशन में बनने वाली चौथी फिल्म है। फिल्म में अजय देवगन और तब्बू मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। 

 
भोला का पहला टीजर रिलीज करने के बाद निर्माता इस एक्शन एक्सट्रावेगेंज़ा का दूसरा टीजर लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 
 
फिल्म में हाल ही में सामने आया तब्बू का पहले कभी नहीं देखा गया पुलिस वाला अवतार तमाम दर्शकों को अपनी ओर खींचने का वादा करता है। वहीं अजय देवगन का नया पोस्टर हमें भोला की डायनामाइट दुनिया की एक झलक देता है।
 
यह फिल्म वन मैन आर्मी की कहानी है, जो एक रात में होने वाले विभिन्न रूपों को उजागर करते हुए इंसानों और दुश्मनों की जंग को दर्शाती है। भोला 30 मार्च, 2023 को रिलीज़ होने जा रही है। दर्शक फिल्म को अपने नज़दीकी थिएटर में 3डी और आईमैक्स में देख सकते हैं।
 
फिल्म भोला तमिल फिल्म 'कैथी' की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार कार्थी शिवकुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म को कनगराज ने निर्देशित किया था।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
नवाजुद्दीन सिद्दीकी के परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर हुआ विवाद, एक्टर की मां ने बहू के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर