दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, एक्ट्रेस ने की प्रेग्नेंसी की घोषणा
टीवी के फेवरेट कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली है। दीपिका कक्कड़ ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। दीपिका और शोएब ने अपने एक जॉइंट इंस्टा पोस्ट के जरिए इस खबर को फैंस के साथ शेयर किया है।
दीपिका और शोएब ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों व्हाइट ड्रेस में कैमरे के लिए बैकसाइड से पोज देते नजर आ रहे हैं। दोनों ने व्हाइट कैप भी पहनी हुई है, जिस पर 'मॉम और डैड' लिखा हुआ है।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए कपल ने कैप्शन में लिखा, आभार, खुशी, उत्साह और साथ ही घबराहट से भरे दिलों के साथ इस खबर को आप सभी के साथ साझा कर रहा हूं। हमारी लाइफ का ये सबसे खूबसूरत चरण है। हां हम अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं।
उन्होंने लिखा, जल्द ही पैरेंटहुड को अपनाने जा रहे हैं। हमारे नन्हे-मुन्ने के लिए आपकी ढेर सारी दुआएं और प्यार की जरूरत है।
फैंस और सेलेब्स इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए दीपिका और शोएब को बधाई दे रहे है। बीते काफी समय से दीपिका की प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आ रही थी। अब कपल ने खुद इसे कंफर्म कर दिया है।
बता दें कि दीपिका और शोएब की मुलाकात फेमस शो 'ससुराल सिमर का' के सेट पर हुई थी। इस दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई। कपल ने साल 2018 में शादी रचाई थी।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya

