1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shahid kapoor new character video from farzi is out

'फर्जी' से सामने आया शाहिद कपूर का कैरेक्टर वीडियो, कॉन आर्टिस्ट के रूप में कर रहे कमाल

Web Series Farzi
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और साउथ स्टार विजय सेतुपति राज और डीके की क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'फर्जी' से डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। इस सीरीज में केके मेनन, राशि खन्ना, अमोल पालेकर, रेजिना कैसेंड्रा और भुवन अरोड़ा भी अहम‍ किरदार में हैं। 

 
बीते दिनों इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। अब प्राइम वीडियो ने फर्जी को लेकर चल रही चर्चा को बढ़ाते हुए 'आर्टिस्ट' सनी के रूप में शाहिद कपूर का कैरेक्टर वीडियो जारी कर दिया है। 
 
इस वीडियो में सनी उर्फ आर्टिस्ट अपने क्रिएटिव स्किल्स का इस्तेमाल नकली नोटों को बनाने के लिए एक शानदार जीवन जीने के लिए करते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो राशि खन्ना की एक झलक दिखती है, जो नोट करती है कि आर्टिस्ट का काम सराहनीय है और नकली नेटवर्क में एंट्री करने से पहले उसे रोकना होगा।
 
फर्ज़ी राज और डीके के सिग्नेचर ह्यूमर के साथ आठ-एपिसोड की एक क्राइम थ्रिलर है, जिसे एक क्लेवर अंडरडॉग स्ट्रीट आर्टिस्ट की नज़र से बताया गया है जो एलीट क्लास का पक्ष लेने वाले सिस्टम को फेल करने की कोशिश कर रहा है। इस सीरीज का प्रीमियर 10 फरवरी से प्राइम वीडियो पर भारत और 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में होगा।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'मास्टरशेफ इंडिया' अपने टॉप 12 कंटेस्टेंट्स के साथ पहुंचा गोवा