गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sushant singh rajput birth anniversary shweta singh kirti shares emotional post
Written By WD Entertainment Desk
Last Updated : शनिवार, 21 जनवरी 2023 (12:27 IST)

सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर भावुक हुईं बहन श्वेता, बोलीं- जहां भी हों हमेशा खुश रहो...

सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर भावुक हुईं बहन श्वेता, बोलीं- जहां भी हों हमेशा खुश रहो... | sushant singh rajput birth anniversary shweta singh kirti shares emotional post
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत आज अगर हमारे बीच होते तो अपना 37वां जन्मदिन मना रहे होते। सुशांत के जन्मदिन के मौके पर हर चाहने वाले की आंखें नम हैं। उनके इस जन्मदिन पर तमाम फैंस और दोस्त उन्हें याद करे रहें हैं। 

 
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी अपने भाई को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने एक कोलाज तस्वीर भी शेयर की है। 
 
इस तस्वीर में सुशांत अपने भांजे और भांजी के साथ बेड पर मस्ती करते दिख रहे हैं। सुशांत की भांजी उनके गाल पर किस करती नजर आ रही हैं। 
 
तस्वीर को शेयर करते हुए श्वेता ने लिखा, हैप्पी बर्थडे मेरा क्यूट सा स्वीट सा भाई आप जहां भी हों हमेशा खुश रहें (मुझे ऐसा लगता है कि आप कैलाश में शिव जी के साथ घूम रहे होंगे) हम आपकों अनंत शक्ति से प्यार करते हैं। कभी-कभी आपको नीचे देखना चाहिए और देखना चाहिए की आपने कितना जादू किया है।
 
बता दे कि 14 जून को मुंबई पुलिस को सुशांत सिंह राजपूत की लाश उनके घर में मिली। इसके बाद से ही सीबीआई इस मामले की जांच में जुटी हुई है और उनका परिवार न्याय का इंतजार कर रहा है।
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
कंगना रनौट का खुलासा, 'इमरजेंसी' के लिए गिरवी रख दी अपनी सारी संपत्ति