प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी के जरिए क्यों बनीं मां? सरोगेट मदर को लेकर कही यह बात | priyanka chopra reveals why she took surrogacy for baby
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बीते साल सरोगेसी के जरिए एक बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की मां बनी हैं। प्रियंका ने हाल ही में 'ब्रिटिश वोग' मैगजीन के लिए अपनी बेटी के साथ फोटोशूट कराया। इस मैगजीन से बातचीत के दौरान प्रियंका ने बताया कि आखिर वह क्यों सरोगेसी के जरिए मां बनीं।
प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मैगजीन फोटोशूट की तस्वीर शेयर की। तस्वीर प्रियंका रेड हेयर के साथ बॉडी-हगिंग ड्रेस पहने दिख रही हैं। वहीं, मैचिंग कलर के ट्यूनिक ड्रेस में उनकी बेटी बेहद क्यूट लग रही है।
मैगजीन को दिए इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने कहा, मुझे चिकित्सीय जटिलताएं थीं। यह एक आवश्यक कदम था और मैं बहुत आभारी हूं कि मैं उस स्थिति में थी, जहां मैं ऐसा कर सकी। हमारी सरोगेट बहुत ही दयालु, प्यारी और काफी फनी भी थी और उसने छह महीने तक हमारे लिए इस अनमोल तोहफे का ख्याल रखा। मैं इसके लिए उनकी शुक्रगुजार हूं।
प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा उनके पास कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट भी है।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya
