1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. mahesh bhatt undergoes heart surgery son rahul bhatt give health update

आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट की हुई हार्ट सर्जरी, बेटे ने बताया अब कैसी है हेल्थ

alia bhatt
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के पिता फिल्म निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट की हेल्थ को लेकर एक खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले महेश भट्ट की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। महेश भट्ट को उनके चेकअप के बाद हार्ट सर्जरी का सुझाव दिया गया था। 

 
महेश भट्ट की हार्ट सर्जरी इस सप्ताह मुंबई में हुई। अब वे घर आ चुके हैं और रिकवर कर रहे हैं। 'ईटाइम्स' के साथ बातचीत के दौरान महेश भट्ट के बेटे राहुल ने इस बात की पुष्टि की है। राहुल ने बताया कि उनके पिता को 4 दिन पहले अस्पताल ले जाया गया था और वहां उनकी हार्ट सर्जरी हुई थी। 
 
राहुल ने अपने पिता का हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि वह घर वापस आ गए हैं और अब ठीक हो रहे हैं। हालांकि इससे ज्यादा कुछ बताने से राहुल ने इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं आपको अधिक जानकारी नहीं दे सकता, क्योंकि अस्पताल में बहुत अधिक लोगों को जाने की अनुमति नहीं थी।
 
बता दें कि महेश भट्ट ने 26 साल की उम्र में फिल्म 'मंजिलें और भी हैं' से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा था। वह कई हिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके है। महेश भट्ट इन दिनों अपने आगामी प्रोजेक्ट '1920: हॉरर्स ऑफ हार्ट' के लिए कमर कस रहे हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
ऑस्कर से पहले प्रियंका चोपड़ा ने अंतरराष्ट्रीय डायस्पोरा पर भारतीय फिल्मों का किया समर्थन