1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kantara actress sapthami gowda joins the vaccine war cast

विवेक अग्निहोत्री की 'द वैक्सीन वॉर' में हुई कांतारा एक्ट्रेस सप्तमी गौड़ा की एंट्री

vivek agnihotri
निर्देशक विवेक अग्निहोत्री 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद 'द वैक्सीन वॉर' फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। यह फिल्म भारतीय वैज्ञानिकों और उन लोगों पर आधारित है, जिन्होंने दुनिया में सबसे प्रभावी वैक्सीन बनाने के लिए दो साल से अधिक समय तक अपना दिन-रात एक कर दिया।

 
इस फिल्म में नाना पाटेकर और अनुपम खेर नजर आने वाले हैं। अब 'द वैक्सीन वॉर' में एक साउथ एक्ट्रेस की भी एंट्री हो गई है। इसकी जानकरी फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। फिल्म में कांतारा फेम सप्तमी गौड़ा नजर आने वाली हैं। 
 
बीते दिनों सप्तमी गौड़ा ने सोशल मीडिया पर विवेक अग्निहोत्री का आभार व्यक्त किया था। अभिनेत्री ने लिखा था, मैं इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं और उत्साहित हूं। मुझे यह अवसर देने के लिए विवेक अग्निहोत्री सर का धन्यवाद।
 
वही अब विवेक अग्निहोत्री ने सप्तमी गौड़ा को जवाब देते हुए लिखा, 'सप्तमी गौड़ा का स्वागत है। 'द वैक्सीन वॉर' में आपकी भूमिका कई दिलों को छू जाएगी।'
 
सप्तमी गौड़ा दुनिया भर के दर्शकों के बीच कांतारा की बड़ी सफलता के बाद लोकप्रिय हो गई। फिल्म में उन्होंने लीला का रोल निभाया था, जो ऋषभ शेट्टी के किरदार शिवा की प्रेमिका के रूप में उन्होंने निभाई थी। सप्तमी ने अपने इस किरदार के लिए दर्शकों से काफी सराहा हासिल की। 
 
वहीं बात करे 'वैक्सीन वॉर' की तो ये भारतीय वैज्ञानिकों की कहानी है जो वैश्विक निर्माताओं के आने वाले दबाव से बच गए और अपने देशवासियों के मरते हुए जीवन को बचाने के लिए मुश्किल समय में भी काम किया। पल्लवी जोशी के साथ विवेक रंजन अग्निहोत्री इस फिल्म को 15 अगस्त, 2023 को 11 भाषाओं में रिलीज करने के लिए तैयार हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
इस हफ्ते ओटीटी पर धमाका मचाएंगी ये फिल्में और वेब सीरीज