बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rakhi sawant arrested by police after sherlyn chopra complaint against her
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: गुरुवार, 19 जनवरी 2023 (14:08 IST)

फिर मुसीबत में फंसीं राखी सावंत, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार!

फिर मुसीबत में फंसीं राखी सावंत, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार! | rakhi sawant arrested by police after sherlyn chopra complaint against her
ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। राखी बीते काफी समय से अपनी शादी को लेकर छाई हुई थी। राखी ने सोशल मीडिया पर आदिल खान दुर्रानी के साथ शादी की तस्वीरें शेयर करके सभी को चौंका दिया था। वहीं आदिल राखी संग शादी से इंकार कर रहे थे। हालांकि अब आदिल राखी संग अपना निकाह कबुल कर चुके हैं। 

 
अब राखी सावंत एक नई मुसीबत में फंग गई है। खबरों के अनुसार राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राखी को पुलिस ने शर्लिन चोपड़ा केस में गिरफ्तार किया है।
 
राखी सावंत पर आरोप है कि उन्होंने कुछ समय पहले शर्लिन चोपड़ा की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो को सर्कुलेट किया था। शर्लिन ने पिछले साल राखी के खिलाफ केस दायर किया था। राखी सावंत की गिरफ्तारी की खबर शर्लिन चोपड़ा ने ही सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। 
 
शर्लिन चोपड़ा ने अपने पोस्ट में लिखा है, अंबोली पुलिस ने राखी सावंत को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी एफआईआर 883/2022 के तहत में हुई है। कल, राखी सावंत के ABA 1870/2022 को मुंबई सेशल कोर्ट ने खारिज कर दिया था।
 
खबरों के अनुसार गिरफ्तारी के बाद राखी सावंत को मुंबई की अंधेरी कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस की तरफ से जारी किए गऐ बयान में बताय गयाकि एक मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर अंबोली थाने में पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
'तू झूठी मैं मक्कार' का ट्रेलर देखने के बाद श्रद्धा कपूर ने फैंस से पूछा यह सवाल