शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sa re ga ma pa lil champs 9 winner jetshen dohna won 10 lakh rs
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: सोमवार, 23 जनवरी 2023 (11:22 IST)

सारेगामा लिटिल चैंप्स 9 की विनर बनीं 9 साल की जेटशेन, प्राइम में मिले इतने लाख रुपए

सारेगामा लिटिल चैंप्स 9 की विनर बनीं 9 साल की जेटशेन, प्राइम में मिले इतने लाख रुपए | sa re ga ma pa lil champs 9 winner jetshen dohna won 10 lakh rs
सिंगिंग रिएलिटी शो 'सारेगामा लिटिल चैंप्स 9' को अपना विनर मिल गया है। सिक्किम की 9 साल की जेटशेन डोहना ने सीजन 9 की विनर बनी हैं। जेटशेन दर्शकों से लेकर जजेस तक का दिल अपनी सुरीली आवाज से जीता। 
 
शो के ग्रैंड फिनाले में जेटशेन ने विनर की ट्रॉफी जीती। जेटशेन को ट्रॉफी के साथ 10 लाख रुपए की प्राइज मनी मिली है।  वहीं हर्ष सिकंदर फर्स्ट और न्यानेश्वरी घाडगे सेकंड रनर अप बने। 
 
जेटशेन उत्साहित होकर कहती हैं कि उनका सपना पूरा हो गया। 10 लाख रुपए की प्राइज मनी मिलने पर जेटशेन ने कहा कि वो एक पपी खरीदना चाहती हैं और साथ ही एक स्विमिंग पूल घर पर बनवाना चाहती हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
जब सलमान खान का दीदार करने 'गैलेक्सी' पहुंचे कार्तिक आर्यन, पिटते-पिटते बचे