1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Actor Aditya Pancholi Charged For Allegedly Abusing, Threatening Mechanic

आदित्य पंचोली ने दी जान से मारने की धमकी, एफआईआर दर्ज

कार मैकेनिक ने नहीं चुकाए पैसे!

आदित्य पंचोली
बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण आए दिन विवादों में फंसते रहते हैं। अब एक बार फिर उनके खिलाफ पुलिस  में मामला दर्ज हो गया है। आदित्य के खिलाफ एक कार मैकेनिक ने आरोप लगाया है कि आदित्य ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। उसने पुलिस की शरण ली और पुलिस ने आदित्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। 
 
क्या है मामला? 
आदित्य पंचोली कार मैकेनिक के पास रिपेयरिंग करने गए थे। कार ठीक कराने का बिल 2,82,158 रुपये बना। जब कार मैकेनिक ने पैसे मांगे गए तो आदित्य पंचोली ने कहा कि वे घर जाने के बाद भुगतान कर देंगे। 
 
घर पहुंचने के बाद आदित्य के कार मैकेनिक के कॉल और मैसेज का जवाब देना ही बंद कर दिया। जब कार मैकेनिक ने पैसे मांगे तो आदित्य ने उसे जान से मारने की धमकी दी। 
 
क्या कहना है आदित्य का? 
जब आदित्य पंचोली से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपने खिलाफ लगे आरोपों को झूठा ठहराया। आदित्य ने तो ये तक कहा कि वे  पेमेंट कर चुके हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 
विवादों से है नाता
आदित्य पंचोली का विवादों से नाता है। आए दिन मारपीट की शिकायत उनके खिलाफ होती रहती है। एक्ट्रेस कंगना रनौट ने कहा था कि आदित्य ने उनका शोषण किया था और उन्हें घर में बंद कर दिया था। 2015 में एक पब में झगड़ा करने के मामले में वे गिरफ्तार भी हुए थे। 
अगला लेख
किम शर्मा ने बर्थडे पर बिकिनी पहन फोटो किया पोस्ट