सम्बंधित जानकारी
- कंगना रनौट की इस सुपरहिट फिल्म का बनेगा तीसरा भाग
- उरी द सर्जिकल स्ट्राइक ने कर दिया बॉक्स ऑफिस पर कमाल, शानदार कलेक्शन
- सोफिया हयात इस क्रिकेटर के साथ अपने संबंधों को किताब में करेंगी उजागर
- रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार की हीरोइन हुई फाइनल!
- स्विमिंग पूल में किसे किस कर रही हैं सुहाना खान, वीडियो हुआ वायरल
ईशा देओल फिर बनने वाली हैं मां
हेमा मालिनी की बड़ी बेटी ईशा देओल इन दिनों फिल्म में नहीं दिखाई देती हैं, लेकिन लोग उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। सोशल मीडिया के जरिये वो अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं।
ईशा और भरत की एक बेटी है जिसका नाम राध्या है। नानी हेमा मालिनी की राध्या फेवरेट हैं। अब राध्या बड़ी बहन बनने वाली हैं। खबर है कि ईशा देओल फिर से मां बनने वाली हैं।
ईशा देओल ने इशारों ही इशारों में अपनी बात कह दी है। ईशा ने सोशल मीडिया पर बेटी राध्या की दो तस्वीरें शेयर की हैं। राध्या सोफे पर बैठी हैं और लिखा हुआ है- I’m being promoted to BIG SISTER...
यानी कि राध्या अब बड़ी बहन बनने वाली है, मतलब साफ है कि ईशा देओल मां बनने वाली हैं। ईशा फिलहाल सारा ध्यान राध्या पर देती हैं। ईशा के पति भरत ने कहा था कि राध्या की मुस्कराहट के वे दीवाने हैं और ईशा तथा उनकी जिंदगी अब राध्या के इर्दगिर्द घूमती है।
फिलहाल इस गुड न्यूज से देओल परिवार में खुशियों का माहौल है। ईशा ने 2012 में बिजनेसमैन भरत तख्तानी से शादी की।
