इस दिन विजय देवरकोंडा संग सात फेरे लेंगी रश्मिका मंदान, वायरल हुआ वेडिंग कार्ड, जानिए कब होगा ग्रैंड रिसेप्शन
साउथ के लवली कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर काफी समय से खबरें सामने आ रही है। दावा किया जा रहा था कि दोनों 2 फरवरी को उदयपुर में शादी रचाने वाले है। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद रश्मिका और विजय की शादी की एक नई तारीफ 26 फरवरी सामने आई।
अब रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की डेट पर मुहर लगती दिख रही है। सोशल मीडिया पर कपल का एक कथित वेडिंग इनविटेशन कार्ड तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ा दी है। वायरल हो रहे वेडिंग कार्ड के अनुसार, विजय और रश्मिका 26 फरवरी 2026 को एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधेंगे।
कार्ड में विजय देवरकोंडा की तरफ से लिखा है, 'परिवार के प्यार और आशीर्वाद के साथ, रश्मिका और मैं 26.02.26 को एक छोटे और निजी समारोह में शादी करने जा रहे हैं।' खबरों की मानें तो यह शादी राजस्थान के उदयपुर में एक हेरिटेज पैलेस में हो सकती है।
हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन की तैयारी
शादी भले ही प्राइवेट हो, लेकिन रिसेप्शन काफी भव्य होने की उम्मीद है। कार्ड के अनुसार दोनों शादी के बाद 4 मार्च 2026 को होटल ताज कृष्णा, बंजारा हिल्स, हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट करने वाले हैं।
हालांकि इसे लेकर रश्मिका और विजय ने अभी तक कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है। लेकिन वायरल हो रहे कार्ड और लंबे समय से चल रही चर्चाओं के कारण फैंस इस शादी की तारीख को तय मान रहे हैं।
विजय और रश्मिका की केमिस्ट्री पहली बार 2018 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गीता गोविंदम' में नजर आई थी। इसके बाद 2019 में फिल्म 'डियर कॉमरेड' में इनकी जोड़ी को इतना पसंद किया गया कि असल जिंदगी में भी इनके डेटिंग की खबरें आने लगीं।