1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. elvish yadav rinku singh video call after ind vs pak t20 world cup match
Last Modified: सोमवार, 16 फ़रवरी 2026 (16:26 IST)

'आ जाता मैच देखने यार', पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद रिंकू सिंह ने एल्विश यादव को मिलाया वीडियो कॉल

Elvish Yadav
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए हाई-वोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित कर दिया। कोलंबो में खेले गए मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों के विशाल अंतर से करारी शिकस्त दी। इस ऐतिहासिक जीत के बाद जहां पूरे देश में जश्न का माहौल है।
 
इस ऐतिहासिक जीत के बाद यूट्यूबर एल्विश यादव ने क्रिकेटर रिंकू सिंह से वीडियो कॉल पर बात की और उन्हें खास अंदाज में बधाई दी। सोशल मीडिया पर एल्विश यादव और रिंकू सिंह की बातचीत का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को एल्विश ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। 
 
इस वीडियो में एल्विश, रिंकू सिंह के साथ वीडियो कॉल पर बात करते और उन्हें इस शानदार जीत की बधाई देते नजर आ रहे हैं। बातचीत के दौरान रिंकू सिंह ने मुस्कुराते हुए एल्विश से पूछा, 'आ जाता मैच देखने यार!' इस पर एल्विश ने जवाब दिया, 'मैं तो घर पर ही था आज।'
 
टीम इंडिया की तारीफ करते हुए एल्विश कहते हैं, भाई बहुत तगड़ा... बहुत तगड़ा माहौल बांध दिया। मजा आ गया। इस पर रिंकू ने जवाब दिया- 'हां, मजा ही आ गया। तुम्हें तो पता ही है, मैच होता है तो फिर अगल ही होता है।' 
 
एल्विश यादव अक्सर रिंकू सिंह को छोटे भाई की तरह सपोर्ट करते नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर इनकी बातचीत के स्क्रीनशॉट और वीडियो वायरल होते रहते हैं। जब भी भारत कोई बड़ा मैच जीतता है या रिंकू शानदार पारी खेलते हैं, एल्विश सबसे पहले उन्हें बधाई देने वालों में शामिल होते हैं।
ये भी पढ़ें
इस दिन विजय देवरकोंडा संग सात फेरे लेंगी रश्मिका मंदान, वायरल हुआ वेडिंग कार्ड, जानिए कब होगा ग्रैंड रिसेप्शन