1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. aamir khan shocking revelation after divorce with reena dutta alcohol addiction
Last Modified: शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 (13:58 IST)

आमिर खान ने खोला जिंदगी का दर्दनाक राज, रीना दत्ता से तलाक केबाद हो गई थी ऐसी हालत

Aamir Khan personal life
बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान की पर्सनल लाइफ काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है। आमिर ने दो बार शादी रचाई है, लेकिन दोनों ही बार उनका तलाक हो गया। फिलहाल वह गौरी स्प्रैट संग रिलेशनशिप में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में आमिर खान ने अपने जीवन के सबसे काले अध्याय से पर्दा उठाया है। 
 
आमिर खान ने बताया कि अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता से तलाक के बाद वे गहरे सदमे में थे और उस अकेलेपन को दूर करने के लिए उन्होंने शराब का सहारा लिया था। बरुण दास के साथ शो 'डुअलॉग' में बातचीत के दौरान आमिर ने खुलासा किया कि वे हमेशा से 'टीटोटलर' थे, लेकिन साल 2002 में रीना दत्ता से हुए तलाक ने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया।
 
आमिर खान ने कहा, मैं कभी शराब नहीं पीता था, जब तक रीना से तलाक नहीं हुआ था। जब रीना बच्चों को लेकर घर से चली गईं और मैं घर में अकेला रह गया, तो मैं अपनी भावनाओं को संभाल नहीं पाया। उस रात घर में मेहमानों के लिए रखी शराब मैंने उठाई और पीना शुरू कर दिया। 
 
उन्होंने कहा, ये बहुत मुश्किल दौरा था। इसके बाद अगले डेढ़ साल तक मैं हर रात लगभग एक पूरी बोतल शराब पीने लगा था। एक टीटोटलर से हर रात एक बोतल पीने वाला बन जाना बेहद खतरनाक और चरम स्थिति थी।
 
आमिर और रीना की शादी साल 1986 में हुई थी। दोनों पड़ोसी थे और खिड़कियों से एक-दूसरे को देखा करते थे। आमिर ने याद किया कि 'कयामत से कयामत तक' की रिलीज से पहले ही उन्होंने शादी कर ली थी। हालांकि, 2002 में यह रिश्ता खत्म हो गया। 
 
रीना से तलाक के बाद आमिर खान ने 2005 में किरण राव संग दूसरी शादी रचाई। शादी के 15 साल बाद 2021 में किरण और आमिर ने भी आपसी सहमति से तलाक ले लिया। पिछले साल मार्च 2025 में अपने जन्मदिन पर आमिर खान ने अपनी नई पार्टनर गौरी स्प्रैट को मीडिया से मिलवाकर सबको चौंका दिया था। 
 
आमिर खान अपनी दोनों पूर्व पत्नियों रीना और किरण के साथ बहुत अच्छे संबंध साझा करते हैं। वे अक्सर पारिवारिक समारोहों में साथ देखे जाते हैं। रीना दत्ता आमिर के प्रोडक्शन हाउस में भी सक्रिय रहती हैं।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
'धुरंधर: द रिवेंज' बनी भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म, रणवीर सिंह बने 1000 करोड़ हिंदी नेट क्लब हासिल करने वाले पहले अभिनेता