सम्बंधित जानकारी
- अजय देवगन के बाद अब इस स्टार की हुई फिल्म सिम्बा में एंट्री
- फैंस को रास नहीं आई प्रियंका की शादी में आतिशबाजी, सोशल मीडिया पर जमकर किया ट्रोल
- निक से शादी के बाद यह फिल्म करेंगी प्रियंका चोपड़ा, निभाएंगी गंगूबाई का किरदार
- आयुष्मान खुराना की नई फिल्म 'ड्रीम गर्ल' का पोस्टर देख हंसी नहीं रूकेगी
- दीपिका के हाथ से निकली शाहरुख-सलमान वाली फिल्म, सलमान ने काटा पत्ता!
सिम्बा ट्रेलर रिव्यू : सिंघम बना सिम्बा
रोहित शेट्टी ने पुलिस ऑफिसर के किरदार को लेकर 'सिंघम' और इसका दूसरा भाग बनाया है। सिंघम का रोल अजय देवगन ने निभाया था जो एक कड़क और ईमानदार पुलिस ऑफिसर है। रोहित ने एक बार फिर पुलिस ऑफिसर को सेंट्रल कैरेक्टर बनाकर 'सिम्बा' नामक फिल्म बनाई है।
फिल्म का लुक और फील बिलकुल सिंघम जैसा ही है। सिंघम से स्टोरी को कनेक्ट भी किया है। सिम्बा में पुलिस ऑफिसर थोड़ा बेईमान है, रिश्वत लेता है, लेकिन एक घटना उसका हृदय परिवर्तन कर देती है। सिंघम की छाप 'सिम्बा' के ट्रेलर में नजर आती है और एक तरह से यह सिंघम 3 ही है।
इस कहानी को मसालेदार तरीके से रोहित ने पेश किया है। इस तरह की फिल्में सिंगल स्क्रीन में फिल्म देखने वाले दर्शकों को बेहद पसंद आती है। ट्रेलर देख लगता है कि इसमें रोमांस, कॉमेडी और एक्शन को उसी अंदाज में पेश किया गया है जो हम कई बार देखते आए हैं। कहानी भी रूटीन है, लेकिन रोहित का प्रस्तुतिकरण ही फिल्म को अलग दिशा दे रहा है।
पुलिस ऑफिसर के रोल में रणवीर सिंह जम रहे हैं। उनके चेहरे की मासूमियत और मजबूत शरीर एक अलग ही कॉम्बिनेशन के रूप में नजर आ रहा है। कुल मिलाकर 'सिम्बा' टिपिकल बॉलीवुड फिल्म है और ट्रेलर देख लग रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर सकती है।
