1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. जन्मदिन
  4. Today Happy Birthday

06 November Birthday: आपको 6 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Today 06 November Happy Birthday
06 November Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 6 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

आपका जन्मदिन: 6 नवंबर

दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा।
 
आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।
 

आपके लिए खास 

शुभ दिनांक : 6, 15, 24
शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78
शुभ वर्ष : 2026, 2033, 2042, 2051, 2060, 2069
 
ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी
शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी
 

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

करियर: जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। नौकरी-पेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैंक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे।
परिवार: विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। दाम्पत्य जीवन में मिलीजुली स्थिति रहेगी। 
इस बात का रखें ध्यान: आर्थिक मामलों में संभलकर चलना होगा।
 

आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति

यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha): एक पूर्व भारतीय प्रशासक और राजनीतिज्ञ, जिन्होंने भारत के वित्तमंत्री और विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया है।
मेजर एच. पी. एस. अहलूवालिया (Major H.P.S. Ahluwalia): एक प्रसिद्ध भारतीय पर्वतारोही, जिन्होंने 1965 में माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की थी। 
करण दीवान (Karan Dewan): हिंदी फिल्मों के भारतीय अभिनेता।
महाराजा विजय सिंह राठौर (Maharaja Vijay Singh Rathore): मारवाड़ साम्राज्य के महाराजा।
जितेंद्र सिंह (Jitendra Singh): एक भारतीय राजनीतिज्ञ और केंद्रीय मंत्री।
 
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!
लेखक के बारे में
चेतन गौड़
चेतन गौड़ पिछले 30 वर्षों से मीडिया क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उन्‍होंने प्रिंट मीडिया से अपने करियर की शुरुआत 'नईदुनिया' समेत विभिन्‍न समाचार पत्रों एवं संस्‍थान में प्रूफ रीडर के रूप में की थी। साल 2012 से वे विश्व के पहले हिन्दी पोर्टल Webdunia की न्यूज टीम में सीनियर.... और पढ़ें
अगला लेख
Aaj Ka Rashifal: आज 06 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल