क्या लैंस लगाती हैं आप...
ND
1. सबसे पहले तो ध्यान रखें कि आप अपनी आँखों को रोजाना धोएँ और लैंस पहनकर कभी न सोएँ।
2. आप भी काजल और मस्कारे का उपयोग कर सकती हैं बशर्ते वह अच्छी कंपनी का हो।
3. अपना काजल कभी किसी और को इस्तेमाल के लिए न दें।
4. मस्कारा लगाते समय ध्यान रखें कि जब आप ऊपर की पलकों पर मस्कारा लगा रही हों तो नीचे की तरफ देखें और जब नीचे की पलकों पर मस्कारा लगा रही हों तो ऊपर की ओर देखें।
5. हमेशा गॉगल्स का इस्तेमाल करें, इससे आपकी आँखें तेज धूप से बची रहती हैं।

