1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नायिका
  4. »
  5. ब्यूटी केयर टिप्स

कजरारे नयनों के लिए

कजरारे नयनों के लिए
ND
प्रातः सूर्योदय से पहले हरी दूब पर नंगे पांव 15-20 मिनट टहला करें।

गर्मी के दिनों में एक दिन छोड़कर पैरों के तलुओं में मेहंदी का (गलाकर) लेप किया करें।

शुद्ध घी की मालिश भी कर सकते हैं।

एक दिन मेहंदी लगाएं, दूसरे दिन शुद्ध घी लगाकर तुलओं की मालिश करें।

आंखों के चारों तरफ कोई क्रीम या सरसों का तेल लगाकर मालिश करें।

ककड़ी या आलू को गोल काटकर पतली स्लाइस आंख पर रखें, आंख के चारों ओर आलू का रस लगाएं तो आंख दुखने व जलन में आराम मिलता है।

ND
बर्फ के पानी के फोहे बनाकर या दूध के फोहे बनाकर आंखों पर रखने से भी आंख दर्द, आंखों के आसपास कालापन आदि में आराम मिलता है।

गुलाबजल को फ्रिज में रखें, इसके फाहे बनाकर आंख पर रखें, आंख में दो-दो बूंद गुलाबजल डालें, बहुत आराम मिलेगा।

इतने नियमों का पालन कमजोर आंखों और चश्मा लगाने वालों को तो करना ही चाहिए, स्वस्थ आंखों वाले भी जितना बन सके उतने नियमों का पालन करें तो आंखों की ज्योति कमजोर नहीं होगी और चश्मा लगाने की नौबत नहीं आएगी।

चमकते कजरारे नयन चाहते हैं तो यह उपाय अवश्य आजमाएं।