सम्बंधित जानकारी
- Baby oil से पाएं सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन, जानिए टिप्स
- Skin Tightening Tips : चेहरे की त्वचा में लाएं कसाव, अपनाएं खास 5 टिप्स
- क्या आप जानते हैं सर्दी की धूप के 5 बेमिसाल फायदे
- Facemask For Dry skin : रूखी त्वचा से पाएं निजात अपनाएं ये खास फेसपैक
- Skin Care Tips : नाइट स्किन केयर रूटीन में इन बातों का जरूर रखें ख्याल, त्वचा में आएगा निखार
बिना मेकअप के पाएं चेहरे पर नेचुरल ग्लो, फॉलो करें ये Beauty Tips
चेहरे की रंगत अगर फीकी पड़ जाए तो लड़कियां परेशान हो जाती हैं। हर लड़की कि ख्वाहिश होती हैं कि, उसका चेहरा बेदाग, गोरा और चमकदार बना रहे। मगर धूल-मिट्टी और बढ़ते प्रदूषण के कारण चेहरे की रंगत और चेहरे के ग्लो को बरकरार रख पाना आसान नहीं होता है। वहीं, कोरोनावायरस के कारण अधिकतर लोग घर से काम कर रहे है यानी वर्क फ्रॉम होम है। पूरे समय घर पर ही रह रहे हैं, ऐसे में लोगों का स्क्रीन टाइम भी काफी बढ़ गया है, जिससे लैपटॉप से निकलने वाली घातक किरणें स्किन को अंदर से खराब कर देती हैं। अगर आप अपने चेहरे पर खोई रौनक और चमक वापस लाना चाहते है, तो हम आपको इस लेख में कुछ टिप्स बता रहे हैं। यदि आप इन टिप्स को अपनाती हैं, तो आप अपने चेहरे पर नेचुरल ग्लो और निखार पा सकती है। आइए जानें
आलू के इस्तेमाल से त्वचा से डार्क स्पॉट्स, पिंग्मेंटेशन और टैनिंग की परेशानी दूर होती है। इसके साथ ही चेहरे पर ग्लो भी आता हैं। आप यदि नियमित आलू का इस्तेमाल करें। तो आप त्वचा की परेशानियों से छुटकारा पा सकती हैं।
त्वचा के दाग-धब्बों से परेशान है। और इन्हें दूर करना चाहती हैं, तो नारियल का पानी बहुत कारगर हैं। नारियल पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर उसे आइस ट्रे में डालकर बर्फ जमा दें। फिर रोज एक टुकड़ा लें और इसे अपने चेहरे पर मलें। 10 मिनट बाद पानी से धो लें। आप कुछ ही समय में फर्क देख पाएंगी।
प्रदूषण के कारण त्वचा पर दाने और कील-मुंहासे की समस्या से अधिकतर महिलाए परेशान रहती हैं। इसके लिए आप नारियल तेल में एक टिकिया कपूर मिलाकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। अब इसे चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं और10 मिनट तक लगाकर छोड़ दें। फिर इसे साफ पानी से साफ कर लें। धीरे-धीरे दाग-धब्बें हल्कें होने लगेंगे।
