मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वामा
  3. ब्यूटी केयर टिप्स
  4. muskmelon face pack beauty benefits
Written By

खरबूजा फेसपैक लगाएं और खूबसूरत चेहरा पाएं, जानिए सौन्दर्य फायदे

खरबूजा फेसपैक लगाएं और खूबसूरत चेहरा पाएं, जानिए सौन्दर्य फायदे - muskmelon face pack beauty benefits
खरबूजे से बना फेसपैक त्वचा संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में कारगार हैं। ये फेसपैक गर्मी में होने वाली सन टैनिंग, झुर्रियां, दाग-धब्बों आदि को दूर करने में सहायक होता है। आइए, जानते हैं खरबूजा फेसपैक के बेहतरीन सौन्दर्य फायदे और इसे बनाने की विधि - 
 
1 खरबूजे में पानी अच्ची मात्रा में होता है जो त्वचा को ठंडक देता है।
 
2 खरबूजे में ढेर सारे मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा संबंधी कई समस्याओं में फायदेमंद होते है।
 
3 तेज धूप में रहने से होने वाली सन टैनिंग, त्वचा पर दाग-धब्बे आदि को भी खरबूजा फेसपैक दूर करने में सहायक होता है।
 
आइए, जानते हैं खरबूजा फेसपैक बनाने की विधि -
 
* इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में दो चम्मच खरबूजे का गूदा लें।
 
* अब इसमें एक चम्मच बेसन और एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी से मिक्स कर लें।
 
* आप चाहे तो खरबूजे के गूदे में एक चम्मच मिल्क पाउडर और कुछ बूंद गुलाबजल या सादा पानी भी मिलाकर पैक तैयार कर सकते है।
 
* इसके अलावा एक अन्य तरीके से भी खरबूजा फेसपैक तैयार किया जा सकता है। इसके लिए आप खरबूजे के गूदे में एक चम्मच शहद मिलाकर भी इसे तैयार कर सकते है।
 
* फेस पैक तैयार होने के बाद इसे चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट तक सूखने दें। इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें।