सम्बंधित जानकारी
- Hair Spa At Home : खूबसूरत शाइनी बालों के लिए घर पर ही करें हेयर स्पा, जानिए टिप्स
- Beauty Care Tips: बैकलेस ड्रेस पहनने से पहले इन बातों का जरूर रखें ख्याल
- Home Made Gold Facial : घर में करें Gold Facial जानिए आसान टिप्स
- Beauty Tips : आलू के फेस पैक से पाएं चेहरे के दाग- धब्बों से निजात
- जानिए, अंडे की सफेदी से बने मास्क के 4 बेहतरीन फायदे
करवाचौथ पर मेहंदी रचाने के लिए इन 7 टिप्स को करें फॉलो
करवाचौथ का दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। इस खास अवसर पर महिलाएं अपने पति के लिए 16 श्रृंगार कर पति की लंबी उम्र की कामना करती है। वहीं इस खास अवसर पर मेहंदी का भी अपना ही खास महत्व होता है। इस करवाचौथ भी आप पति के नाम की मेहंदी जरूर लगा रही होंगी। तो जरूर जानिए गहरी मेंहदी रचाने और लगाने के यह 7 तरीके -
हालांकि करवा चौथ एक पारंपरिक व्रत-पर्व है इसलिए इस मौके पर पारंपरिक मेहंदी का अपना महत्व है। लेकिन समय में आधुनिकता का तड़का लगने के साथ-साथ मेहंदी भी आधुनिक होती जा रही है। पहले जानते हैं प्राकृतिक मेहंदी के गहरे रंग के लिए कुछ उपाय, फिर जानेंगे कुछ आधुनिक मेहंदी के बारे में, जिसे लगाने और रचाने में आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा।
पारंपरिक मेहंदी रचाने के लिए आप चाहें तो घर पर ही एक रात पहले मेहंदी घोल कर लगा सकती हैं। इसे हाथ से मांडने की तरह या फिर कोन की सहायता से लगाया जा सकता है। इसके अलावा बाजार में भी इस मौके पर मेहंदी लगाने वालों की कोई कमी नहीं होती, जो कम समय में आपका हाथ भरकर मेहंदी लगा देंगे और रंग भी अच्छा चढ़ेगा।
अगर आप घर पर ही मेहंदी घोलना चाहती हैं, तो नीचे दी गई प्रक्रिया आपके लिए सहायक होगी -
1 सूखी हिना को चाय की पत्ती या कॉफी के पानी के साथ अच्छी तरह से घोल लें, ताकि इसमें गुठलियां न रह जाए।
2 अब इस घोल को प्लास्टिक के कोन में डालकर अपनी मनपसंद डिजाइन हथेलियों पर बनाएं
3 अगर सूखने के लिए अधिक इंतजार नहीं करना चाहतीं, तो अपनी हथेली को गैस के करीब ले जाकर एक सेंक लगा लें।
4 इसके बाद जब मेहंदी पूरी तरह सूख जाए उस पर नींबू और चीनी के घोल को लगाएं।
5 मेहंदी का रंग गहरा चाहिए हो तो हथेलियों पर लौंग का धुंआ लगने दें।
6 पूरी तरह सूखने के बाद हाथों को अच्छी तरह पानी से धो लें।
7 अगर रात के समय मेहंदी लगा रहीं हैं, तो सुबह उठकर मेहंदी को रगड़कर निकालें, फिर इस पर तेल लगा लें।
मेहंदी की विभिन्न डिजाइनों में मारवाड़ी और अरेबियन सबसे ज्यादा प्रचलित और पसंद किया जाता है। इस तरह की डिजाइन ब्रश की सहायता से भी बनाए जा सकते हैं।
