सम्बंधित जानकारी
- लिपस्टिक लगाने के फायदे जानकर आप हो जाएंगे हैरान
- कोरियाई महिलाओं की खूबसूरती का राज है ये हैंडमेड क्रीम
- क्या है korean glass skin? घर बैठे पा सकते हैं त्वचा में निखार
- क्या है Salicylic Acid का प्रयोग? इस्तेमाल करने से पहले जान लें ये बातें
- जापानी महिलाओं का ब्यूटी सीक्रेट, fair and glowing skin चाहिए तो जरूर पढ़ें
बालों में कपूर का तेल लगाने के क्या हैं फायदे?
Camphor beauty benefits
पूजा-हवन सामग्री के अलावा सेहत और ब्यूटी के लिए भी कपूर बेहद फायदेमंद है। यदि आप अपने बालों में होने वाली समस्या से परेशान हैं, तो घबराए नहीं इसे अपने श्रृंगार सामग्री के एड कर लीजिए, आपकी कई समस्याएं हल हो जाएंगी। तो आइए जानते हैं कपूर के तेल से बालों में होने वाले फायदों के बारे में-
घर पर बनाएं कपूर का तेल : वैसे तो कपूर का तेल बाजार में भी उपलब्ध होता है, लेकिन इसे घर पर भी बड़ी ही आसानी से तैयार किया जा सकता है। इसे घर पर बनाने के लिए नारियल के तेल में कपूर के कुछ टुकड़े डालें और किसी एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख दें। कुछ समय में नारियल का यह तेल कपूर के सत्वों को ग्रहण कर लेगा और ये हो गया तैयार कपूर का तेल।
कपूर के तेल के जादुई फायदे-
- कपूर का तेल बालों में लगाने से बाल जल्दी बढ़ने लगते हैं, मजबूत होते हैं और झड़ना भी रुक जाते हैं। इसके लिए कपूर का तेल दही में मिलाकर बालों की जड़ों में लगाएं और आधे से 1 घंटे बाद बाल धो लें।
- बालों का झड़ना हो या फिर डैन्ड्रफ की समस्या हो, कपूर के तेल से मसाज कीजिए। इन दोनों समस्याओं का हल हो जाएगा, वहीं बालों के दोबारा उगने में भी मदद मिलेगी।
- बालों में डैंड्रफ की समस्या हर किसी को होती है, जिसमें त्वचा तैलीय और पपड़ीदार रहती है। अत: ऐसे में कपूर का तेल लगाने से एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण आपके स्कैल्प साफ करके डैंड्रफ से निजात दिलाती है।
- टेंशन को कम करने में भी कपूर का तेल फायदेमंद होता है। इसे माथे पर लगाना या फिर बालों में इसकी मसाज करने से तनाव कम होता है।
- कपूर के तेल को त्वचा पर लगाने से फोड़े-फुंसी, मुंहासे ठीक होने लगते हैं। इतना ही नहीं मुंहासों में कमी होने के साथ-साथ यह त्वचा पर घर करके बैठे पुराने दाग-धब्बों को भी जड़ से समाप्त कर देता है।
